राजस्थान

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटे को मारी टक्कर

Admin4
28 April 2023 7:06 AM GMT
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटे को मारी टक्कर
x
कोटा। कोटा शहर के किशोरपुरा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। कार ने सड़क किनारे खाना बना रहे परिवार को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गम्भीर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। हादसे के बाद पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर को पकड़ा है। मृतक महिला गीता बाई (42) पत्नी कान्हा एमपी के झाबुआ के रहने वाली थी। और अपने परिवार के साथ मजदूरी के लिए 19 अप्रैल को कोटा आई थी। किशोरपुरा थाने के पास दशहरा मैदान के पीछे कच्चे रास्ते पर टापरी में रह रही थी।
जानकारी के अनुसार घटना तड़के साढ़े 6 बजे के आसपास की। गीता बाई खाना बना रही थी। उसका लड़का रनेश (20) मां के पास बैठा था। 3 बेटियां व 2 जवाई भी टापरी के आसपास मौजूद थे। अचानक कच्चे रास्ते से RJ 33 नम्बर की तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी आई। उनको कुचलते हुए आगे निकल गई। गाड़ी गीता के ऊपर होकर निकल गई। टक्कर से बेटा रमेश भी गम्भीर घायल हुआ। परिवार के अन्य सदस्य बाल बाल बच गए।
कान्हा ने बताया कि 19 अप्रैल को परिवार सहित मजदूर करने कोटा आए थे। सुबह पत्नी गीता टापरी के बाहर खाना बना रही थी। एकदम से कच्चे रास्ते से तेज रफ्तार गाड़ी आई। और पत्नी के कुचलते हुई निकल गई। हादसे में बेटा रमेश भी घायल हो गया। गाड़ी आते देख में चिल्लाते हुए भागकर साइड में हो गया। वरना मेरी भी मौत हो जाती। किशोरपुरा थाना ASI रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि मजदूर परिवार झाबुआ एमपी का रहने वाला है।तड़के साढ़े 6 बजे हादसे की सूचना मिली थी। गीता नाम की महिला व उसके बेटे रमेश को बुलेरो गाड़ी ने कुचला। दोनों को हॉस्पिटल लाए। जहां इलाज के दौरान गीता की मौत हो गई। रमेश का इलाज जारी है। झालावाड़ निवासी गाड़ी चालक को पकड़ा है। मामले की जांच की जा रही है।
Next Story