राजस्थान

वाणी शत्रु को मित्र और मित्र को शत्रु बना देती है: साध्वी प्रियंका

Admin Delhi 1
18 May 2023 1:15 PM GMT
वाणी शत्रु को मित्र और मित्र को शत्रु बना देती है: साध्वी प्रियंका
x

चूरू न्यूज: वृन्दावन धाम की साध्वी प्रियंका किशोरी ने वाणी की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी सहायता से किसी को भी जीता जा सकता है। वाणी से शत्रु को मित्र और मित्र को शत्रु बनाया जा सकता है। उन्होंने रामचरित मानस और संतों के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि धार्मिक ग्रंथों और संतों ने प्रवचन में मधुर वचन बोलने का उल्लेख किया है।

साध्वी प्रियंका बुधवार को तारानगर रोड स्थित चमत्कारी बालाजी मंदिर में भागवत कथा के दूसरे दिन प्रवचन कर रही थीं. उन्होंने भागवत के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मोक्षदायिनी है, जो पापों से छुटकारा दिलाती है।

नारदजी ने भागवत की महिमा का वर्णन किया है। उन्होंने कहा कि जीवन में भागवत करने वाले और सुनने वाले दोनों का ही कल्याण है। साध्वी ने विभिन्न कार्यक्रमों के बीच भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। इस मौके पर पुजारी गणेश, पृथ्वीराज नन्हाल, अमित गुर्जर सहित लोग मौजूद रहे।

Next Story