राजस्थान

बेंगलुरु से मंगवाया विशेष ग्राफ्ट, जयपुर के डॉक्टरों ने किया चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन

Admindelhi1
25 Nov 2026 5:45 PM IST
बेंगलुरु से मंगवाया विशेष ग्राफ्ट, जयपुर के डॉक्टरों ने किया चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन
x
किडनी तक फैल गया था दुर्लभ कैंसर का ट्यूमर, डॉक्टरों ने सफल सर्जरी कर रचा इतिहास

जयपुर: एचसीजी कैंसर सेंटर जयपुर के डॉक्टरों ने 42 वर्षीय महिला के दुर्लभ कैंसर की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की है। महिला लियोमायोसार्कोमा नामक कैंसर से पीड़ित थी, जिसका ट्यूमर दाईं किडनी और शरीर की प्रमुख रक्तवाहिनी इन्फीरियर वेना कावा (आईवीसी) तक फैल गया था।

डॉ. तेज प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने ऑपरेशन के दौरान महिला की दाईं किडनी और आईवीसी का करीब 5 सेंटीमीटर प्रभावित हिस्सा निकाल दिया। इसके बाद बेंगलुरु से मंगवाए गए विशेष पीटीएफई ग्राफ्ट की मदद से रक्तवाहिनी का पुनर्निर्माण किया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान रक्तस्राव और रक्तचाप गिरने जैसी गंभीर जटिलताओं का खतरा था। हालांकि, सर्जरी सफल रही। मरीज को ऑपरेशन टेबल पर ही वेंटिलेटर से हटा दिया गया और दो दिन आईसीयू में निगरानी के बाद उसकी रिकवरी संतोषजनक रही। जांच में ग्राफ्ट से रक्त प्रवाह सामान्य मिला और दूसरी किडनी भी ठीक से काम कर रही है।

Next Story