राजस्थान
शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए विशेष ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
Tara Tandi
7 Aug 2023 11:37 AM GMT

x
जिले में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा। शहर में शोभायात्रा, रैली एवं जुलूस के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। उपखण्ड क्षेत्र डूंगरपुर के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट डूंगरपुर और उपखण्ड मजिस्ट्रेट बिछीवाड़ा को विशेष ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समकक्ष वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरन्त उच्चाधिकारियों को देते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेगें। उक्त स्थानों के अलावा जिले के अन्य स्थानों के लिए संबंधित तहसीलदार नायब तहसीलदार अपने क्षेत्र में कार्यपालक ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में कानून व्यवस्था की स्थिति पर पूर्ण निगरानी तथा शांति व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उपखण्ड मजिस्ट्रेट डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर कानून व्यवस्था हेतु समग्र प्रभारी रहेगें तथा विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

Tara Tandi
Next Story