राजस्थान

2 साल के बेटे को लेकर भारत आई सोनिया; युवक बोला- मुझसे जबरन धर्म बदलवाया

SANTOSI TANDI
25 Aug 2023 10:09 AM GMT
2 साल के बेटे को लेकर भारत आई सोनिया; युवक बोला- मुझसे जबरन धर्म बदलवाया
x
जबरन धर्म बदलवाया
बांग्लादेश से आई सोनिया ने अलवर के रहने वाले एक युवक पर उसके पति होने का दावा किया है। उसका कहना है कि अलवर के रहने वाले सौरभ कांत तिवारी ने बांग्लादेश में नौकरी करते हुए उससे निकाह किया था। बांग्लादेश कोर्ट में इस संबंध में दिए गए शपथ पत्र भी सोनिया ने सार्वजनिक कर दिए हैं, उसका कहना है कि दोनों का 2 साल का बेटा भी है।
इधर, सौरभ का कहना है कि उससे जबरदस्ती धर्म बदलवाया गया और मारपीट की गई। सौरभ के परिवार का दावा है कि उन्हें हनी ट्रेप जैसे केस में फंसाया जा रहा है।
बांग्लादेश से आई सोनिया के वकील ने सौरभ कांत के साथ उसकी कई फोटोज को सार्वजनिक किया है। जिनमें से यह एक फोटो है, जिसे लेकर दावा किया गया है कि गोद में नजर आ रहा बच्चा सौरभ का है।
बांग्लादेश से आई सोनिया के वकील ने सौरभ कांत के साथ उसकी कई फोटोज को सार्वजनिक किया है। जिनमें से यह एक फोटो है, जिसे लेकर दावा किया गया है कि गोद में नजर आ रहा बच्चा सौरभ का है।
सोनिया का दावा- उनका एक बच्चा भी है
बांग्लादेश से आई सोनिया का दावा है कि सौरभ ने बांग्लादेश में नौकरी करते हुए उसके साथ निकाह किया। उनका एक बच्चा भी है, जिसे उसका अधिकार दिलाने के लिए वो बांग्लादेश से भारत आई है। इतना ही नहीं सौरभ ने बांग्लादेश में रहते हुए अपना धर्म परिवर्तन कर हिन्दू से मुसलमान बन गए थे। सोनिया ने अपने और बेटे के साथ सौरभ के कुछ फोटोग्राफ भी सार्वजनिक किए हैं।
बीकानेर में जन्म, अलवर में रहता है परिवार
सौरभ कांत तिवारी का जन्म बीकानेर में हुआ। उनके पिता यहां इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट में काम करते थे। इसके बाद उनका तबादला अलवर हो गया। तब से परिवार अलवर में ही रहता है। हालांकि सौरभ नोएडा में पोस्टेड है।
इस मामले के बाद जब भास्कर ने सौरभ की पत्नी रचना से बात की तो उनका कहना था कि ये स्पष्ट रूप से हनी ट्रेप का मामला है। मेरे पति को परेशान किया जा रहा है। अगर सोनिया को इस मामले को निपटाना भी है तो उसका ये तरीका नहीं है कि वो परिवार को दिमागी तौर पर परेशान करें।
नोएडा में जॉब कर रहा था सौरभ
सोनिया के वकील ने बताया है कि 2017 में सौरभ तिवारी नोएडा से बांग्लादेश जॉब पर गए थे। वहां सोनिया और सौरभ की मुलाकात हुई। इसके बाद दोस्ती हुई। सौरभ ने सोनिया को प्रपोजल दिया। उन्होंने सोनिया को बताया था कि उनकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। इसके बाद कानूनी रूप से धर्म बदला और दोनों ने निकाह किया।
दिसंबर 2022 को सौरभ वापस भारत आ गए। इसके बाद से उन्होंने सोनिया का फोन उठाना बंद कर दिया। 1 मई 2023 को सोनिया ने हमसे संपर्क किया। मैंने कहा कि आप पूरे डॉक्युमेंट के साथ भारत आइए। 3 अगस्त को सोनिया भारत आई। इसके बाद से सौरभ से मिलने का प्रयास कर रही है।
सोनिया की मांग है कि सौरभ उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लें। उनका 2 साल का बच्चा भी है। इसके बाद वकील ने दोनों के कुछ फोटोग्राफ भी दिखाए। सोनिया ने दावा किया कि बच्चा सौरभ कांत तिवारी का ही है।
सोनिया का दावा है कि सौरभ ने इस्लाम धर्म कबूल करते हुए सोनिया से बांग्लादेश में शादी की थी। वहीं सौरभ का कहना है कि उससे जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया।
सोनिया का दावा है कि सौरभ ने इस्लाम धर्म कबूल करते हुए सोनिया से बांग्लादेश में शादी की थी। वहीं सौरभ का कहना है कि उससे जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया।
सौरभ बोले- सोनिया और उसके परिवार ने हनीट्रैप किया
इधर, सौरभ ने बताया- सोनिया और उसके परिवार ने हनी ट्रेप किया है। बांग्लादेश में उसके साथ मारपीट की गई। जबरदस्ती निकाह के कागजों पर साइन कराए गए। महिला के आरोप निराधार हैं। परिवार और महिला ने प्लान कर मुझे फंसाया। बांग्लादेश कोर्ट में मैंने तलाक के लिए याचिका दायर की हुई है और फैसला आने का इंतजार है।
सोनिया ने 1 करोड़ की डिमांड की थी, जिसे मैं पूरा नहीं कर पाया। इसलिए वह ऐसा कर रही है। सौरभ ने बताया कि मैं कोविड की वजह से भारत नहीं आ पाया। ये बांग्लादेश में मेरे घर पर आने लगी थी और मेरे पूजा-पाठ पर रोक लगाने लगे थे। सोनिया और उसके परिवार के लोग मारपीट करते थे। नमाज पढ़ने के लिए कहते थे। मैं भारत वापस आ गया।
छह महीने के लिए टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है सोनिया
पुलिस पूछताछ में सोनिया ने अपने सभी दस्तावेज और पासपोर्ट पुलिस को दिखाए हैं। जिनको वेरिफाई किया गया, वो यहां 6 महीने के टूरिस्ट वीजा पर आई है। सोनिया ने बताया कि उसने कई बार फोन किया, लेकिन सौरभ का नंबर नहीं मिला। सोनिया को पुलिस सुरक्षा में सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के एक सेंटर में रखा गया है।
सोनिया का दावा है कि 14 अप्रैल 2021 में दोनों ने शादी की थी। इसके डॉक्युमेंट्स सोनिया ने पुलिस को दे दिए हैं।
सोनिया का दावा है कि 14 अप्रैल 2021 में दोनों ने शादी की थी। इसके डॉक्युमेंट्स सोनिया ने पुलिस को दे दिए हैं।
दावा अप्रैल-2021 में सौरभ ने की शादी
वकील ने बताया कि 14 अप्रैल 2021 को सौरभ तिवारी ने बांग्लादेश में ही सोनिया के साथ निकाह किया था। इसके बाद उसको छोड़ कर भारत आ गया। वह पहले से ही शादीशुदा था। सौरभ बांग्लादेश में 4 जनवरी 2017 से 24 दिसंबर 2021 तक रहा। महिला ने बताया कि सौरभ बांग्लादेश के ढाका में कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था।
पुलिस जांच में जुटी
ADCP सेंट्रल नोएडा डॉक्टर राजीव दीक्षित ने बताया- ढाका बांग्लादेश की एक महिला ने नोएडा के महिला थाना में शिकायत दी है कि अप्रैल 2021 में थाना सुरजकुंड निवासी सौरभ कांत तिवारी ने उससे बांग्लादेश में शादी की और फिर भारत आ गया। सौरभ पहले से ही शादीशुदा था। महिला ने अपना और एक साल के बेटे का पासपोर्ट, वीजा और अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराया है। मामले की जांच ACP महिला सुरक्षा को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
सोनिया ने धर्म परिवर्तन के साथ निकाहनाम और मैरिज सर्टिफिकेट भी अपने वकील को दिए हैं।
सोनिया ने धर्म परिवर्तन के साथ निकाहनाम और मैरिज सर्टिफिकेट भी अपने वकील को दिए हैं।
सौरभ के धर्म परिवर्तन के दस्तावेज आए सामने
सोनिया के वकील ने पुलिस को सौरभ के धर्म परिवर्तन, निकाहनामा और मैरिज सर्टिफिकेट भी दिखाया है। ये सभी बांग्लादेश के हैं। हालांकि, सौरभ पहले ही कह चुके हैं। इन सब पर उनसे जबरन साइन कराए गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश की कोर्ट में तलाक के लिए अपील की है। जल्द ही वहां से फैसला आएगा।
Next Story