राजस्थान

बेटे की हत्या, आरोपी निकली मां

jantaserishta.com
27 April 2022 8:41 AM IST
बेटे की हत्या, आरोपी निकली मां
x

बारां: राजस्थान के बारां जिले में साढ़े तीन साल के बेटे की हत्या के आरोप में मां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मंदबुद्धि मां ने अपने साढ़े तीन साल के मासूम बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर आरोपी मां के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

बारां जिले के छीपाबड़ौद थानाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के गुना जिला निवासी अनिल जाटव ने मंगलवार को मामला दर्ज कराया है. रिपोर्ट में बताया कि वह परिवार के साथ करीब एक साल से यहां रहकर मजदूरी करता है. उसकी शादी करीब 6 साल पहले गायत्री बाई ( 27 ) पुत्री शोभाराम से हुई. उसका एक साढ़े तीन साल का बेटा कान्हा था.
अनिल ने कहा कि उसकी पत्नी गायत्री बाई मंदबुद्धि है, वह मजदूरी करने के लिए गया हुआ था, देर शाम को घर लौटा तो उसका कान्हा कमरे में कूलर के सामने बेहोश हालत में पड़ा था, उसके शरीर पर पिटाई के कारण चोट के निशान थे. इस दौरान उसकी पत्नी गायत्री कमरे के बाहर खड़ी थी.
अनिल जाटव बेटे को अस्पताल लेकर गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे के शरीर और चेहरे पर चोट के नीले निशान पड़े हुए थे. रिपोर्ट में कान्हा के पिता अनिल ने गायत्री पर मासूम बेटे के साथ गंभीर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है. इससे पहले भी वह आए दिन उसके बेटे के साथ मारपीट करती रहती थी.
थानाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने बच्चे के साथ गंभीर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है और जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story