
x
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले के गांव साहूवाला में विवाद के चलते गुरुवार देर रात एक दामाद ने अपने ससुर की चाकू के वार से हत्या कर दी। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया। जानकारी मिलने पर देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और शव श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखवाया है। शुक्रवार दोपहर बाद तक पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी थी। गांव साहूवाला के रहने वाले वेदप्रकाश उर्फ विनोद (45) ने अपनी बेटी का विवाह हनुमानगढ़ जिले के नोहर इलाके के गांव भूकरका में सुभाष पुत्र ओम के साथ किया था। सुभाष का अपनी पत्नी से विवाह के बाद से विवाद था। इसी विवाद के चलते वेदप्रकाश ने अपने दामाद सुभाष को कई बार समझाया, लेकिन बात नहीं बनी। उसने वेदप्रकाश की बेटी को अपने साथ रखने से ही इनकार कर दिया। इस पर नाराज वेद प्रकाश और दामाद सुभाष के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था।
विवाद इतना बढ़ा कि दोनों एक दूसरे से दुश्मनी रखने लगे। गुरुवार देर रात सुभाष अपने ससुर वेदप्रकाश को मारने के इरादे से गांव भूकरका से साहूवाला आया। यहां वह अपने ससुराल पहुंचा और दीवार फांदकर अंदर घुस गया। परिवार में ससुर वेद प्रकाश और परिवार के अन्य लोग सोए हुए थो। सुभाष अपने साथ चाकू लेकर गया। उसने चाकू के ताबड़तोड़ वार किए। इससे वेद प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने शुरू किए। शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस टीम दोपहर बाद तक कार्रवाई में जुटी थी। एसएचओ बलवंतराम ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के गांव साहूवाला में हत्या हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी की जा रही है। दामाद ने ही ससुर की हत्या कर दी है।
Tagsराजस्थानराजस्थान न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story