राजस्थान

हॉस्प‍िटल में दामाद को कराना पड़ा भर्ती, सास और साले ने ससुराल में जमकर की खातिरदारी

jantaserishta.com
24 Nov 2021 9:17 AM IST
हॉस्प‍िटल में दामाद को कराना पड़ा भर्ती, सास और साले ने ससुराल में जमकर की खातिरदारी
x

हॉस्प‍िटल में दामाद को कराना पड़ा भर्ती, सास और साले ने ससुराल में जमकर की खातिरदारी 

पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले में एक दामाद की ससुराल में सास और साले ने खातिरदारी करने के बजाय लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी. साथ ही ससुराल में उसके चाचा के लड़के के साथ भी मारपीट की गई. घायल दामाद को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

घायल दामाद (25) राजेश ने बताया कि उसको सोमवार को मजदूरी करने अहमदाबाद जाना था. इसके पहले उसका साला राजवीर उसकी पत्नी भगवान देवी को लेकर ससुराल चला गया. अहमदाबाद जाने के लिए रात 9 बजे ट्रेन थी तो वह अपने चाचा के बेटे रामकेश के साथ कामरे का पुरा गांव में अपनी ससुराल पहुंच गया.
वहां राजेश ने शराब के नशे में अपने साथ गए चाचा के लड़के की खातिरदारी करने की बात ससुराल में कही तो उसके साले राजवीर और सास ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी. मारपीट के दौरान राजेश के साथ गया चाचा का लड़का भाग गया जबकि ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद के पैरों में लाठियों से ताबड़तोड़ वार कर दिए.
मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है.
कोतवाली थाना एसएचओ अध्यात्म गौतम ने बताया कि एक युवक अपनी ससुराल कामरे का पुरा गांव में गया हुआ था और ससुराल वालों ने दामाद के साथ मारपीट कर दी. ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story