राजस्थान
Rajkot में कुछ इलाकों को घोषित किया गया हैजा प्रभावित
Sanjna Verma
12 July 2024 12:13 AM IST

x
राजकोट Rajkot। गुजरात के राजकोट में हैजा के दो मामले सामने आने के बाद कुछ इलाकों को हैजा प्रभावित घोषित किया गया है। एक अधिकारी ने Thursday को यह जानकारी दी। हैजा दूषित भोजन या पानी के सेवन के कारण विब्रियो कोलेरा नामक जीवाणु से होने वाला संक्रमण है जिसमें गंभीर दस्त की समस्या होती है और अगर इलाज न किया जाए तो यह निर्जलीकरण का कारण बन सकता है और घातक साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी प्रभाव जोशी ने पांच जुलाई को महामारी अधिनियम के तहत दो किलोमीटर के दायरे में आने वाले एक क्षेत्र को हैजा प्रभावित घोषित करने संबंधी अधिसूचना जारी की थी।
अधिकारी ने कहा, ‘‘यह दो महीने तक लागू रहेगी। इन इलाकों में लोहानगर, रेलवे क्रॉसिंग और गोंडल रोड शामिल हैं। लोहानगर में हैजा के दो मामले पाए गए हैं। अधिसूचना के तहत बर्फ से बने खाद्य पदार्थों पर चार सितंबर तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।’’ राजकोट नगर निगम के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी जयेश वकानी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बीमारी संभवत: बाहर से लाए गए दूषित पानी के कारण शुरू हुई है।
जिलाधिकारी द्वारा हैजा नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किए गए वकानी ने कहा, ‘Lohanagarमें रहने वाले कुछ लोग मछली बेचने का काम करते हैं। वे बाहरी इलाकों से मछलियां लाते हैं और उन्हें अपने घर में एक छोटे से पानी के गड्ढे में रखकर कुछ दिनों बाद बेच देते हैं। उस पानी के दूषित होने के कारण हैजा के दो मामले सामने आए होंगे। नियम के अनुसार, अगर किसी क्षेत्र में एक भी मामला सामने आता है तो उसे हैजा प्रभावित घोषित कर दिया जाता है।’’
TagsRajkotइलाकोंघोषितजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





