राजस्थान

Sojat जिला चिकित्सालय में एलएमयू का निर्माण पूर्ण तथा नए ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर का कार्य प्रगतिरत

Tara Tandi
25 Feb 2025 4:18 PM IST
Sojat जिला चिकित्सालय में एलएमयू का निर्माण पूर्ण तथा नए ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर का कार्य प्रगतिरत
x
Jaipur जयपुर । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि उप जिला चिकित्सा लय सोजत के जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नति के उपरान्त एलएमयू का निर्माण करवाकर हस्तान्तरित किया जा चुका है तथा एनएचएम के अन्तर्गत नए ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर का कार्य प्रगतिरत है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विगत 5 वर्षों में सोजत विधानसभा क्षेत्र में राजकीय चिकित्सालयों में 477.39 लाख रुपए निर्माण कार्यों पर और 239.55 लाख रुपए नवीनीकरण पर व्यय किये गए हैं।
इससे पहले विधायक श्रीमती शोभा चौहान के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने सोजत विधानसभा क्षेत्र में राजकीय चिकित्सालयों के निर्माण, मरम्मत एवं नवीनीकरण हेतु विगत पांच वर्षों में आवंटित बजट का विवरण सदन के पटल पर रखा।
Next Story