राजस्थान

समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन 1 से 7 अक्टूबर तक

Tara Tandi
22 Sep 2023 11:49 AM GMT
समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन 1 से 7 अक्टूबर तक
x
शासन सचिव सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग जयपुर के निर्देशों की अनुपलाना में जिले में 1 से 7 अक्टूबर 2023 तक समाज कल्याण सप्ताह मनाया जायेगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डा0 करतार सिंह मीना ने बताया कि 01 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस का आयोजन डे केयर सेन्टर दौसा में, 02 अक्ूटूबर को अनुसूचित जातियों के कल्याण दिवस का आयोजन राजकीय अम्बेडकर छात्रावास प्रथम दौसा में, 03 अक्टूबर को अपराधी सुधार दिवस का आयोजन जिला कारागृह दौसा में, 04 अक्टूबर को बाल दिवस का आयोजन राजकीय अम्बेडकर छात्रावास दौसा प्रथम में निराश्रित बालकों के लिए सम्भा्रन्त व्यक्तियों के माध्यम से फोस्टर केयर उपलब्ध कराना ,05 अक्टूबर को महिला एवं बालिका कल्याण दिवस का आयोजन राजकीय सावित्री बाई कन्या छात्रावास दौसा में, 06 अक्टूबर को जन चेतना दिवस का आयोजन राजकीय अम्बेडकर छात्रावास प्रथम दौसा में एवं 7 अक्टूबर को विशेष योग्यजन कल्याण दिवस एवं समाज कल्याण सप्ताह समापन समारोह का आयोजन विवेकानन्द मूक बघिर विद्यालय कोलाना बांदीकुई मेेंं समाज कल्याण सप्ताह के तहत कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा।
Next Story