राजस्थान

समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन 1-7 अक्टूबर तक

Tara Tandi
29 Sep 2023 12:25 PM GMT
समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन 1-7 अक्टूबर तक
x
जिला समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोकबंधु ने बताया कि जिले में समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस दौरान 1 अक्टूबर को वृद्ध कल्याण दिवस एवं समाज कल्याण सप्ताह का शुभारंभ, 2 अक्टूबर को अनूसूचित जाति कल्याण दिवस, 3 अक्टूबर को अपराध सुधार दिवस, 4 अक्टूबर को बाल दिवस, 5 अक्टूबर को महिला कल्याण दिवस, 6 अक्टूबर को जन चेतना दिवस एवं 7 अक्टूबर निशक्त कल्याण दिवस एवं समाज कल्याण सप्ताह के समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
---00---
Next Story