राजस्थान

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत जालोर जिले के दौरे पर

Tara Tandi
4 March 2024 6:00 PM IST
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत जालोर जिले के दौरे पर
x
जालोर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत 5 मार्च, मंगलवार को जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे।
प्राप्त कार्यक्रमानुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत 5 मार्च, मंगलवार को प्रातः 9 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर प्रातः 11.30 बजे जालोर पहुँचेंगे जहाँ वे आईटीआई के पास धरड़ा पावटी रोड़ पर स्थित गणेश गार्डन में आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे जिसमें राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग भी उपस्थित रहेंगे तत्पश्चात् सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री दोपहर 3 बजे जालोर से सोजत (पाली) के लिए रवाना होंगे।
Next Story