राजस्थान

पर्स, मोबाइल और चेन छीनने वाले स्नैचर और खरीदार गिरफ्तार

Admin Delhi 1
22 April 2023 12:28 PM IST
पर्स, मोबाइल और चेन छीनने वाले स्नैचर और खरीदार गिरफ्तार
x

जयपुर: राह चलते लोगों के पर्स, मोबाइल और चेन छीनने वाले दो स्नैचर एवं एक खरीदार को ईस्ट जिले की डीएसटी टीम तथा जवाहर नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सोहेल उर्फ भल्ला भट्टा बस्ती, मोइनुदीन उर्फ मोनू एवं चेन खरीदार शकील उर्फ अशरफ रामगंज के रहने वाले है। पुलिस ने इनसे चार सोने की चेन, एक मोबाइल और पावर बाइक बरामद की है। दोनों ने शहर के करीब 16 थाना इलाकों में स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया है। डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बताया कि दोनों स्नेचरों ने शहर में एक दर्जन चेन एवं 100 से अधिक पर्स एवं मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपी चार अप्रैल को सेक्टर-एक में एक महिला के गले से चेन तोड़कर भाग गए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आदतन अपराधी है। वारदात करने के लिए इन्होंने नाहरगढ़ इलाके से पावर बाइक चुराई थी। सोहेल पर जिला पश्चिम से दो हजार का इनाम घोषित है। पुलिस से बचने के लिए दोनों शहर में जगह बदलकर रहते हैं।

Next Story