राजस्थान
गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का जताया विरोध, ज्ञापन सौंपा
Shantanu Roy
23 July 2023 11:59 AM GMT

x
नागौर। नागौर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल ने गुरुवार को अजमेर में आरपीएससी कार्यालय के घेराव के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। महासचिव बजरंग लाल शर्मा ने बताया कि बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में कलक्ट्रेट स्थित गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर मौन धरना दिया।
ज्ञापन के दौरान जिला महामंत्री रमेश अपूर्वा, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर जांगिड़, सेंट्रल स्पाइस बोर्ड सदस्य भोजराज सारस्वत, जिला अध्यक्ष महेंद्र पहाड़िया, जिला महिला मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पा बागड़िया, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष मगनीराम सांखला, युवा मोर्चा जिला संयोजक मनीष काला, शहर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रतीक पारीक, शहर महामंत्री प्रमिल नाहटा, सूरज नागौरा, उपाध्यक्ष कालूराम बोराणा, प्रमोद सोनी, आईटी सेल जिला संयोजक सुनील बिश्नोई, बलवंत बिश्नोई, महिपाल ईनाणियां शामिल थे।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story