राजस्थान

कुल्हाड़ी से वार कर बहन की हत्या, भाई गिरफ्तार

Rani Sahu
24 March 2023 12:51 PM IST
कुल्हाड़ी से वार कर बहन की हत्या, भाई गिरफ्तार
x
लोहरदगा :लोहरदगा में रिश्तों से रिसता का खून हुआ है। जिसमें भाई ने बहन को दर्दनाक मौत दी है। मामला भंडरा थाना क्षेत्र स्थित पंडरिया टाना टोली का है। जहां गुरुवार की रात भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर मौते के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी सुनील टाना भगत मानसिक रूप से कमजोर है। घटना की सूचना पर मौके पर भंडरा थाना प्रभारी गौतम कुमार पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया। इसके साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया। मृतका की पहचान सुमति कुमारी के रूप में हुई।
मानसिक रूप से बीमार है युवक
जानकारी के मुताबिक बीती रात आरोपी सुनील टाना भगत ने दूसरे कमरे में सो रही अपनी छोटी बहन सुमित कुमारी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जो सुमित कुमारी की गर्दन पर लगी। जिसके वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुनील पिछले तीन-चार साल से मानसिक रूप से ठीक नहीं है। जिस वक्त सुनील ने घटना को अंजाम दिया। उस समय घर के सभी लोग सो रहे थे। घटना भंडरा थाना क्षेत्र स्थित पंडरिया टाना टोली की है।
Next Story