राजस्थान

Sirohi : नवीन विधियों की कार्यशाला आयोजित

Tara Tandi
25 Jun 2024 12:27 PM GMT
Sirohi : नवीन विधियों की कार्यशाला आयोजित
x
Sirohi सिरोही। जिला कलेक्टर शुभम चैधरी द्वारा प्रदत निर्देशों की पालना में नवीन विधियों भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के प्रावधानों को आमजन तक पहुंचाये जाने के लिए विशेषकर महिलाओं एवं बच्चो को जागरूक करने के लिए मंगलवार को उपखंड अधिकारी पिण्डवाडा रवि प्रकाश की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभा भवन, पिण्डवाडा में संगोष्ठी/कार्यशाला का
आयोजन किया गया।

कार्यशाला में उपस्थित मास्टर ट्रेनर अक्षय शर्मा (ए.पी.ओ.) जे.एम.कोर्ट सिरोही, सीमा शर्मा (पी.ओ.) ए.सी.जे.एम. कोर्ट माउंटआबू, डूंगरसिंह राजपुरोहित ए.सी.जे.एम. कोर्ट शिवगंज, ओमप्रकाश कलावंत (ए.डी.पी.) सिरोही द्वारा नवीन विधियों भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गयी।
उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश द्वारा द्वारा कार्यशाला में उपस्थित जनमानस को नवीन कानूनों की जानकारी दी गई एवं आम नागरिक को उसके अधिकारों और कर्तव्य के बारे में बताया गया।
Next Story