राजस्थान

Sirohi: गिव अप अभियान के तहत 30 अप्रैल तक स्वयं खाद्य सुरक्षा से नाम हटवाएं

Tara Tandi
23 April 2025 5:20 PM IST
Sirohi: गिव अप अभियान के तहत 30 अप्रैल तक स्वयं खाद्य सुरक्षा से नाम हटवाएं
x
Sirohi सिरोही । गिव अप अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा योजना के अपात्र परिवार 30 अप्रैल तक स्वेच्छा से अपने नाम हटवा सकते है। 30 अप्रैल के पश्चात से नाम नहीं हटाने वाले अपात्र परिवारों से नियमानुसार वसूली की जायेगी।
खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत अपात्र व्यक्तियों के लिए स्वयं की इच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना से नाम हटाने के संबंध में गिव अप अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में अब तक कुल 2762 अपात्र परिवारों के 11896 सदस्यों के नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटाये गये है। जिले में कुल 1,71,905 परिवारों की कुल 6,95,119 व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा योजना के तहत निःशुल्क गेहूँ वितरण किया जा रहा है। इस अभियान की निर्धारित तिथि 30 अप्रैल के बाद भी यदि कोई अपात्र व्यक्ति पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार वसूली की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। अपात्र श्रेणी में वो व्यक्ति शामिल है जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक है, ऐसे परिवार जो आयकर दाता है, ऐसे परिवार जिनके पास चार पहिया वाहन है एवं ऐसे परिवार जिनका कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी/अद्वसरकारी कर्मचारी है। इस अभियान के तहत उपभोक्ता चाहे तो खाद्य विभाग की साइट पर ऑनलाइन स्वयं आवेदन कर अपना नाम हटवा सकता है। साथ ही संबंधित उपखण्ड के उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में भी आवेदन कर सकता है।
Next Story