राजस्थान
Sirohi: नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकां का चयन कर सूची भिजवाएं
Tara Tandi
5 Jun 2025 8:02 PM IST

x
Sirohi सिरोही । जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने जिले के उपखंड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उपखंड/तहसील स्तर पर प्रभावी आपदा प्रबंधन के लिए विशेष अभियान चलाकर योग्यता वाले क्षेत्रिय नागरिकों जिनमें विशेषतः बचाव कार्य, गोताखोर, तैराक, भूतपूर्व सैनिक, भारी वाहन चालक, अग्निशमन सेवा, आपदा प्रबंधन कोर्स, डिप्लोमा, इंजीनियर, एनसीसी, स्काउट, नर्सिंग डिप्लोमा डॉक्टर, सफाईकर्मी, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, पलम्बर, एनसीसी, स्काउट, सरकारी कर्मचारी (सशस्त्र बल, अर्द्ध सैन्य बल, अग्निशमन, पुलिस, होमगार्ड के स्थाई कार्मिकों, स्वयं सेवकों को छोडकर) गैर राजनैतिक समाज सेवी, ट्रस्टी संचालक, आंगनवाडी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, शारीरिक शिक्षक, ग्राम सचिव, पटवारी, भामाशाह, इत्यादी विशेष योग्यता रखते हो, में से जो आपदा प्रबंधन व नागरिक सुरक्षा कार्यों के लिए विशेष योग्यता रखते हो, का नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों के रूप में प्राथमिकता से चयन कर उनकी सूची जिला मुख्यालय पर भिजवाये ताकि उन्हें नागरिक सुरक्षा बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाकर नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों के रूप में मनोनयन किया जा सके। इससे इस प्रशिक्षित नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों का संबंधित क्षेत्र में आपदा/विपदा व घटना/दुर्घटना की स्थिति में उनका प्रथम रेस्पोंडर के रूप में उपयोग लिया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि विशेष योग्यता रखने वाले नागरिक (स्थानीय निवासी) को जो शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य एवं 18 वर्ष की आयु से अधिक है, जिनका चाल-चलन पुलिस द्वारा सत्यापित किया गया हो व जो स्वयं के खर्चे पर जिला स्तर पर 10 दिवस का अवैतनिक बुनियादी प्रशिक्षण लेने के लिए सहमत हो, ऐसे सेवाभावी व्यक्तियों का उपखंड/तहसील स्तर पर रजिस्ट्रेशन/चयन किया जाकर उन्हें नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक बनाया जाना है। मनोनयन की प्रक्रिया में आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा कार्यों में प्रामाणिक विशेष योग्यताधारी व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जावेगी।
अतः संबंधित अधिकारी उपखंड/तहसील स्तर पर योग्यता धारको का रजिस्ट्रेशन/चयन 05 जून से 10 जून 2025 तक प्राप्त कर आवेदन पत्र मय दस्तावेजों के साथ 10 जून सांय 5 बजे तक अनिवार्य रूप से नियंत्रक (जिला कलेक्टर) नागरिक सुरक्षा विभाग कार्यालय को एक्सेल और वर्ड फाइल दोनो में प्रस्तुत करेंगे।
TagsSirohi नागरिक सुरक्षास्वयं सेवकांचयन कर सूची भिजवाएंSirohi Civil DefenceVolunteersselect and send listजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





