राजस्थान
Sirohi: जल बचाओ मुहिम: सीकर में 1003 नए कार्यों की नींव रखी गई
Tara Tandi
5 Jun 2025 5:49 PM IST

x
Sirohi सीकर । विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशमी के अवसर पर प्रदेशव्यापी वंदे गंगा जल संरक्षण- जन अभियान का शुभारंभ होगा। राज्य सरकार ने 5 से 20 जून तक प्रदेशभर में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान संचालित करने का फैसला किया है। राज्य स्तरीय अभियान का शुभारम्भ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कर कमलों से होगा। जिला स्तरीय वंदे गंगा जल संरक्षण- जन अभियान का शुभारंभ 5 जून 2025 को सायं 4 बजे, स्मृति वन सांवली रोड़ सीकर में किया जायेगा।
जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को अभियान को सफल बनाने एवं जन-जन का अभियान बनाने के लिए आपसी समन्वय एवं सहयोग से अभियान की समस्त तैयारियां सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत जिले के जल स्रोतों, नदियों, जलधाराओं एवं तालाबों पर जल पूजन, कलश यात्रा, जागरूकता कार्यक्रम व स्वच्छता अभियान, जल संग्रहण संरचनाओं का लोकार्पण और नई संरचनाओं के शिलान्यास जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर गांव और हर व्यक्ति को अभियान से जोड़ते हुए इसे जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा।
जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने जिले के भामाशाहों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, कार्मिकों और आमजन से अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद सीकर राजपाल यादव ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, वन विभाग, जल संसाधन एवं अन्य विभागों के 63.12 करोड़ की लागत के 3415 कार्यों का लोकार्पण एवं अवलोकन किया जावेगा। शहरी क्षेत्र में तीर्थ, बावड़ी एवं अन्य महव्वपूर्ण स्थानों पर श्रमदान, पौधारोपण तथा साफ—सफाई का आयोजन किया जावेगा। साथ ही, विभिन्न विभागों के करीब 29.08 करोड़ की कुल 1003 कार्यों का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया जायेगा।
अभियान के तहत 1165 राजस्व गांवों में पौधारोपण के कार्य भी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई, अस्पतालों की स्वच्छता, तुलसी के पौधों का वितरण जैसी अन्य गतिविधियों भी आयोजित होंगी। इस अवसर पर जल पूजन कार्यक्रम किया जाएगा, जागरूकता बढ़ाने और परंपरागत स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के विशेष कार्यक्रमों का भी राजस्व ग्राम स्तर पर आयोजन किया जावेगा।
उन्होंने बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकांश विभागों को जिम्मेदारी दी गई है साथ ही जिले के समस्त जन प्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया गया है, अभियान में राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता के लिये विशेष सहयोग लिया जावेगा।
TagsSirohi जल बचाओ मुहिमसीकर 1003 नए कार्योंनींव रखी गईSirohi Save Water CampaignSikar 1003 new worksfoundation laidजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





