राजस्थान

Sirohi: वृद्धावस्था पेंशन सत्यापन और पशु बीमा वितरण एक ही मंच पर संपन्न

Tara Tandi
5 July 2025 7:18 PM IST
Sirohi: वृद्धावस्था पेंशन सत्यापन और पशु बीमा वितरण एक ही मंच पर संपन्न
x
Sirohi सिरोही । पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडे के तहत शनिवार को पंचायत समिति सिरोही की ग्राम पंचायत खाम्बल में शिविर का आयोजन हुआ।
जहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 10 वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों का वार्षिक सत्यापन किया गया। अब इन वृद्धजनों को सुचारू पेंशन मिलने से आर्थिक संबल मिलेगा जिसके लिए उन्होंने सरकार एवं प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
30 पशुओं की बीमा पॉलिसी जारी हुई पशुपालकों ने जताई खुशी
खाम्बल में आयोजित शिविर में पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 30 पशुओं की बीमा पॉलिसी जारी की गई। शिविर में पशुपालक भावना देवी, पोनी देवी, गवरी देवी, जतना देवी आदि को पॉलिसी का वितरण किया गया। इसके अन्तर्गत पशुओं की किसी भी बीमारी व अकाल मृत्यु होने पर राज्य सरकार द्वारा क्लेम की अधितम राशि प्रति पशु 40 हजार रूपये का भुगतान पशुपालक का किया जाएगा।
इसके तहत पशुपालकों को मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा वितरण योजना के तहत उप केन्द्र पर 72 प्रकार की निःशुल्क दवा वितरण भी की गई। सभी लाभार्थियों ने सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।
सार्वजनिक श्मसान के लिए हुई भूमि आवंटित
खाम्बल में सर्व समाज द्वारा 13 वर्षों से श्मसान भूमि के अभाव में बेहद असुविधा का सामना किया जा रहा था। यह समस्या धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से संवेदनशील थी। वहीं जनभावनाओं से जुडी हुई भी थी। शिविर में इस दीर्घकालीन समस्या का ऐतिहासिक निस्तारण हुआ, जहां मौजा खाम्बल के खसरा नं. 1004 में से रकबा 0.64 भूमि सार्वजनिक श्मसान के लिए आवंटित हुई। सभी ने राज्य सरकार एवं प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।s
Next Story