राजस्थान

Sirohi: डिफाल्टर ऋणियों को ऋण पुनर्भुगतान का अंतिम अवसर

Tara Tandi
10 March 2025 6:11 PM IST
Sirohi: डिफाल्टर ऋणियों को ऋण पुनर्भुगतान का अंतिम अवसर
x
Sirohi सिरोही । राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम जयपुर के मार्फत अल्पसंख्यक वर्ग को स्वरोजगार एवं शैक्षणिक सुदृढीकरण के उद्देश्य से प्रदत्त ऋणों का पुनर्भुगतान नहीं करने वाले डिफाल्टर ऋणियों को ऋण पुनर्भुगतान के लिए अंतिम अवसर प्रदान करते हुए 31 मार्च तक समय प्रदान किया गया है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चौधरी ने सभी डिफाल्टर ऋणियों से 31 मार्च तक ऋण पुर्नभुगतान की अपील की है अन्यथा उनके विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रारम्भ की जाएगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं ऋणी की होगी।
Next Story