
x
Sirohi सिरोही । राजस्थान वित्त निगम, आबूरोड द्वारा 28 फरवरी को प्रातः 11.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक शाखा कार्यालय अम्बाजी औद्योगिक क्षेत्र, आबूरोड में एक औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।
इस शिविर में जिले में वित्त निगम द्वारा औद्योगिक इकाईयों को विभिन्न योजनाओं के तहत कम ब्याज दरों पर सरल शर्तों पर ऋण देने की योजनाओं की जानकारी दी जायेगी तथा युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत सीनियर सैकेण्डरी, स्नातक, डिप्लोमाधारी, तकनीकी स्नातक युवाओं को उद्योग लगाने के लिए राज्य सरकार द्वारा 6 प्रतिशत की ब्याज में छूट की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी तथा इस युवा योजना के अन्र्तगत युवा उद्यमी से आवेदन शुल्क व प्रोसेसिंग शुल्क भी नहीं लिया जायेगा। इस कैम्प में ऋण आवेदन पत्रावलियां तैयार करवाई जायेगी तथा मौके पर ही स्वीकार की जायेगी। यह जानकारी शाखा प्रबंधक दामिनी गर्ग ने दी।
TagsSirohi औद्योगिक प्रोत्साहन शिविरआयोजन 28 फरवरीSirohi Industrial Promotion Camporganized on 28th Februaryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





