राजस्थान
Sirohi : तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 11 लोग घायल
Tara Tandi
24 Feb 2025 4:57 PM IST

x
Sirohi सिरोही: जिले के कांडला हाईवे पर रोहुआ बोर्ड के समीप रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलटी खा गया। इस हादसे में ऑटो चालक सहित 11 लोग घायल हो गए, जिनमें 10 महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत रेवदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रैफर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार हादसा वरमाण मालपुरा पाटिया स्थित रोहुआ बोर्ड के पास उस समय हुआ, जब वास और पीपलिया गांव के निवासी ऑटो में सवार होकर सोनेला कृषि कार्य के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में घायल हुए लोगों में ऑटो चालक बाबू पुत्र रघुनाथ कोली, सुगना पुत्री रूगनाथराम कोली, संतोष पुत्री बाबूराम कोली, पुष्पा पुत्री तलाराम छिपा, आसूदेवी पत्नी हंसाराम कोली, शांतादेवी पत्नी रगाराम कोली, शारदादेवी पत्नी कालाराम कोली, पवनी देवी पत्नी दिनेश कोली, पाबू देवी पत्नी लक्ष्मण कोली, अंतरी देवी पत्नी दीपाराम कोली और सुगना पुत्री गणेश कोली शामिल हैं।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और उसके मालिक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
TagsSirohi तेज रफ्तार कारऑटो मारी टक्कर11 लोग घायलSirohi High speed car collides with auto11 people injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





