राजस्थान

Sirohi: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने जैविक खेती उद्यान देखा

Tara Tandi
4 Oct 2024 12:33 PM GMT
Sirohi: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने जैविक खेती उद्यान देखा
x
Sirohi सिरोही । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को आबू रोड स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम के जैविक खेती उद्यान राजऋषि आदर्श वाटिका का अवलोकन किया। उन्होंने वहां रसायन रहित खेती, फल, सब्जी आदि के उत्पादन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और रासायनिक खेती के उत्पादनों से होने वाले असाध्य रोगों से बचाव का उपाय जैविक खेती ही है। इसके लिए सभी मिलकर प्रयास करें। इससे पहले उन्होंने वहां वृक्षारोपण भी किया।
Next Story