राजस्थान
Sirohi: गंगा जल संरक्षण मुहिम का शुभारंभ, हुआ वृक्षारोपण और तालाब पूजन
Tara Tandi
5 Jun 2025 5:24 PM IST

x
Sirohi सिरोही। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के कार्यक्रम का शुभारंभ गुरूवार को अखेलाव तालाब पर हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम में स्थानीय सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, जिले के प्रभारी सचिव इंद्रजीत सिंह, जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।
स्थानीय सांसद लुंबाराम चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पेड पौधों की व जलाशयों की पूजा हमारी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण तत्व है उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा हमारी परम्पराओं को जीवंत रखने के लिए उत्कृष्ट प्रयास निरंतर किये जा रहे है जो कि सराहनीय है।
जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने अपने संबोधन में कहा कि गंगा दशहरा एवं विश्व पर्यावरण दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिन को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के शुभारंभ का आयोजन सराहनीय है, उन्होंने अपने संबोधन में जल संरक्षण की महत्ता भी बताई।
जिले के प्रभारी सचिव इंद्रजीत सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी लोग प्रकृति का जितना आभार माने उतना कम है, उन्होंने कहा कि पानी, पेड और जलाशयों की पूजा हम सदियों से करते आ रहे हैं और हमें इस अच्छे संदेश को और आगे पहुंचाना है उन्होंने सभी से वृहद स्तर पर पौधरोपण करने और एक पेड मां के नाम अभियान में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही। उन्होंने कार्यक्रम के बेहतरीन आयोजन के लिए प्रशासन की सराहना भी की कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने श्रमदान भी किया वहीं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अखेलाव तालाब और पीपल की पूजा भी की गई। कार्यक्रम में सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान टाटा ट्रस्ट के लोक कलाकारों के माध्यम से जल संरक्षण के लिए प्रेरित करती संगीतमय प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी सचिव सिंह ने सभी उपस्थित जनों को जल संकल्प करवाया वहीं सांसद लुंबाराम चौधरी ने जल शपथ दिलवाई।
विभिन्न प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में पर्यावरण दिवस से सम्बन्धित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया ।
राजीविका उत्पादों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन, महिला निधि चैक का किया वितरण
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने राजीविका उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉल पर मौजूद उत्पादों की गहनता से जानकारी ली तथा सभी रचनात्मक कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को महिला निधि के चैक का वितरण भी किया गया।
दिव्यांगजनों को किया इलैक्ट्रिक व्हील चेयर का वितरण
कार्यक्रम में अतिथियों ने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीडित दो दिव्यांगो को इलैक्ट्रिक व्हील चेयर का वितरण किया। इलैक्ट्रिक व्हील चेयर प्राप्त कर दिव्यांगो ने खुशी व्यक्त की तथा राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के अंत में जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंशानुरूप पर्यावरण संरक्षण के लिए किये जाने वाले प्रयासों में अधिक से अधिक प्रगति लाने तथा आगामी दिनों में किये जाने वाले कार्यों की जानकारी देते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ दिनेश राय सापेला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल, उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, एसई वॉटर शेड संजय दवे, वरिष्ठ लेखाधिकारी अंबिका राणावत, नगर परिषद आयुक्त शिवपाल सिंह, महिपाल चारण, मगन मीणा, लोकेश खण्डेलवाल, गोविंद सैनी, मणी बाई, प्रवीण राठौड, दमयंती डाबी, अनिल प्रजापत व रामलाल मेघवाल सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।
TagsSirohi गंगा जल संरक्षणमुहिम शुभारंभहुआ वृक्षारोपणतालाब पूजनSirohi Ganga water conservationcampaign launchedtree plantationpond worshipजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





