राजस्थान
Sirohi:हीटवेव से बचाव के लिए पानी का सेवन करें, चिकित्सा विभाग अलर्ट
Tara Tandi
3 April 2025 6:23 PM IST

x
Sirohi सिरोही । जिले में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में 02 अप्रैल को चिकित्सा विभाग के मुखिया चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खीवसर, पीएचएस गायत्री राठौड़, डायरेक्टर डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लेकर सभी जिलो द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि विभाग पूरी तरह सतर्क है। लू से पीड़ित मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी दवाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं। मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था करने को कहा गया है।
डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि लू से बचने के लिए समय-समय पर पानी पीते रहें। शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। नींबू पानी, नारियल पानी पीने और हल्का भोजन करने की सलाह दी गई है। बाहर निकलते समय सिर को ढक कर रखें या छतरी का इस्तेमाल करें। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। अगर निकलना जरूरी हो तो हल्के सूती कपड़े पहनें। उन्होंने कहा कि अगर थकावट महसूस हो, शरीर में ऐंठन हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करंे। जिला कलक्टर अल्पा चैधरी के निर्देशानुसार जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों का आज निरीक्षण करवाया गया जिसमे सभी जगह व्यवस्था ठीक पायी गई।
सीएमएचओ डॉ खराडी ने बताया कि प्रसूता को अस्पताल से घर छोड़ने के लिए प्रातः छः बजे से बारह बजे तक छोड़ने के निर्देश 104 एम्बुलेंस को निर्देश दिए है जिससे गर्मी बढ़ने से पहले नवजात एवं प्रसूता अपने घर पहुँच जाए। इसके साथ ही समस्त एम्बुलेंस में थर्माकोल में आइस पैक रखने के निर्देश दिए है जिससे अगर किसी को लू लगे तो बुखार उतारने एवं शरीर का तापमान कम करने में काम आ सके।
सभी चिकित्सा संस्थान प्रभारियों को निर्देश दिए है कि आउटडोर, दवा काउंटर, लैब, वार्ड एवं समस्त वेटिंग एरिया में कूलर लगाए जिससे मरीजों को राहत मिल सके। सभी संस्थानों पर जीवन रक्षक दवाइयां, ओआरएस एवं आईवी फ्लूइड पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है ।
जिला अस्पताल सिरोही में बीस, जिला अस्पताल शिवगंज में दस, उप जिला अस्पताल आबू रोड में दस, प्रत्येक सीएचसी पर पाँच एवं प्रत्येक पीएचसी पर दो बेड हीट वेव अर्थात् लू ताप घात वाले मरीजों के आरक्षित किए गए है ।
TagsSirohi हीटवेवबचाव पानी सेवनचिकित्सा विभाग अलर्टSirohi heatwaverescue water intakemedical department alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





