
x
Sirohi सिरोही । महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जिला स्तरीय अमृता हाट 2025 का आयोजन 27 फरवरी से 03 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक महाराजा मैदान शिवगंज में किया जायेगा। जिसमें राज्य के महिला उद्यमी/महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों के क्रय-विक्रय के लिए स्टॉल लगाये जायेगें।
सहायक निदेशक महिला अधिकारिता अंकिता राजपुरोहित ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों से 60 से अधिक स्टॉल एवं विविध प्रोडक्ट्स के साथ महिला उद्यमी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भाग लेगी। महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बने एवं उन्हे हस्त निर्मित उत्पादों के विपणन के लिए अवसर उपलब्ध करवाने के लिए महिला अधिकारिता विभाग द्वारा अमृता हाट लगाये जाते है। इसमें फूड कोर्ट, चिल्ड्रन पार्क के साथ प्रतिदिन विविध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
TagsSirohi जिला स्तरीयअमृता हाट 2025Sirohi district levelAmrita Haat 2025जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





