राजस्थान

Sirohi: बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Tara Tandi
23 April 2025 5:01 PM IST
Sirohi: बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
x
Sirohi सिरोही । महिला अधिकारिता विभाग सिरोही की सहायक निदेशक अंकिता राजपुरोहित के निर्देशानुसार झूपाघाट की आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड नंबर 4 पर बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जेंडर स्पेशियलिस्ट कल्पेश खण्डेलवाल एवं पन्नाधाय सुरक्षा व सम्मान केंद्र की परामर्शदाता हेमलता भाटी, रुचिका रावल ने महिलाओं को बाल विवाह से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और कानून का उल्लंघन है, जो बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास में बाधा हैं तथा सपनों को साकार होने से रोकता है
साथ ही महिलाओं को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 साझा किया गया साथ ही मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब वर्क योजना के विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य रोजगार व आजीविका के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को बढ़ाना, उन्हें आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के अवसर उपलब्ध कराना है। ऐसी महिलाएं जो वर्क फ्रॉम होम कर अपने परिवार की आजीविका में योगदान दे सके।
कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में धात्री महिलाओं को बेबी किट वितरण किए गए। कार्यक्रम में आशा सहयोगिनी नीलोफर, सहायिका संतोष कंवर व अन्य महिलाएं उपस्थित रही।
Next Story