राजस्थान

Sirohi: कालन्द्री में ब्लॉक समूह स्तरीय खेलकूद 07 फरवरी से

Tara Tandi
5 Feb 2025 1:08 PM GMT
Sirohi: कालन्द्री में ब्लॉक समूह स्तरीय खेलकूद 07 फरवरी से
x
Sirohi सिरोही । युवाओं में खेल को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के साथ ही खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर आगे बढ़ने व फिट इण्डिया के उद्देश्य से ब्लॉक समूह स्तरीय खेलकूद का आयोजन सिरोही ब्लॉक के कालन्द्री ग्राम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालन्द्री खेल मैदान में 07 व 08 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
जिला युवा अधिकारी राजेन्द्र जाखड़ ने बताया की सिरोही व रेवदर ब्लॉक के युवक युवतियों उपस्थित होकर भाग ले सकेंगे। नेहरू युवा मंडल सरंक्षक नटवर सिंह ने बताया कि लड़कों हेतु कबड्डी, लड़कियों हेतु रस्साकसी के साथ 100 व 200 मीटर दौड़ में युवा भाग ले सकेंगे । निर्णायक शारिरिक शिक्षक ओटाराम माली,गीता कुकरेजा,गिरिराजसिह,गंगा सिह के नेेतृत्व में युवा तैयारियों में जुटे। युवक युवतियों को पंजीयन व प्रतियोगिता की अधिक जानकारी के लिए नटवर सिंह कालन्द्री 8947906661 से सम्पर्क कर सकते है।
Next Story