राजस्थान
Sirohi: भामाशाह सम्मान समारोह एवं छात्राओं के लिए स्कूटी वितरण का कार्यक्रम आयोजित
Tara Tandi
28 Jun 2025 7:03 PM IST

x
Sirohi सिरोही । राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को पंडित दीनदयाल अन्त्योदय सम्बल पखवाडा के तहत कालीबाई भील मेधावी छात्रा, देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण कार्यक्रम, कक्षा कक्ष का लोकार्पण तथा जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि स्कूटियां प्राप्त करने वाली सभी मेधावी छात्रांए अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि बेटियों को अपनी प्रतिभा के बल पर सम्मान पाते देख उनके अभिभावकों सहित पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए तथा शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के लिए सभी जनप्रतिनिधि प्रतिबद्ध है और इसके लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
उन्हांने जिले में शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार से सहयोग करने वाले भामाशाहों की भी सराहना की और कहा कि भामाशाहों ने और उनके प्रेरकों ने शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने इस दौरान सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के संदेश को प्रसारित करने तथा देश की प्रगति के लिए सामुहिकता के साथ काम करने की अपील की।
सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोनो ही क्षेत्र के विकास के लिए अनेकों योजनाओं के माध्यम से पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं उन्होंने स्कूटी प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनकी उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की साथ ही भामाशाहों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया इस दौरान उन्होने लोकार्पित हुए दो नवीन कक्षों में कुर्सी एवं टेबल की व्यवस्था हेतु रू. 4 लाख प्रदान करने की घोषणा की एवं लाभान्वित छात्राओं को शुभकामनाएं भी प्रेषित की।
जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने कहा कि जिले की छात्रांए जिन्हें स्कूटियां प्राप्त हो रही हैं ये सभी जिले का गौरव है इन मेधावी छात्राओं की वजह से जिले की अन्य छात्राओं में भी प्रतिस्पर्धा का भाव पैदा होगा साथ ही उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए भी पूर्ण सहयोग देने की बात कही।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गणपतसिंह ने स्कूटी प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को बधाई देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए भामाशाहों की सराहना की। इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य शेलेन्द्र सिंह ने स्वागत भाषण दिया तथा महाविद्यालय छात्राओं की सुरक्षा हेतु पूर्व में राज्य मंत्री देवासी द्वारा प्रदत्त 32 सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण तथा देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजनाओं के तहत 38 छात्राओं को योजना वर्ष 2021-22 तथा 2022-23 के लिए स्कूटी वितरण किया गया। राजस्थान सरकार बजट घोषणा वर्ष 2023-24 एवं सांसद निधि से स्वीकृत दो कक्षों का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में भामाशाह सम्मान समारोह के तहत लकमाराम चौधरी, नरपत सिंह राजपुत, विसामो चैरिटेबल ट्रस्ट, अन्त्योदय फाउंडेशन, स्वरूपराम भीखाजी रावल, मनीषा मेघराज रावल, मानव कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान तथा प्रेरकों में शैतान सिंह राठौड व्याख्याता तथा मूलशंकर मेघवाल प्रधानाचार्य को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूटी योजना के नोडल अधिकारी मणि भूषण मीना ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
TagsSirohi भामाशाह सम्मान समारोहछात्राओं स्कूटी वितरणकार्यक्रम आयोजितSirohi Bhamashah honor ceremonyscooty distribution to studentsprogram organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





