राजस्थान
Sirohi: बाल आधार नामांकन को बढ़ाने के लिए 37 भू अभिलेख क्षेत्र केन्द्रों के लिए आवेदन आमंत्रित
Tara Tandi
4 March 2025 5:35 PM IST

x
Sirohi सिरोही। जिले में बाल आधार नामांकन को बढ़ावा देने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा जिले की चयनित 37 भू-अभिलेख क्षेत्रों यथा सिरोही शहर, मेर मण्डवाड़ा, जावाल, अनादरा, मण्डार, आबूरोड, आबूपर्वत, शिवगंज, पिण्डवाड़ा आदि (शहरी एवं ग्रामीण सम्मिलत) मंे सीईएलसी (5 वर्ष से छोटे बच्चों के आधार नामांकन के लिए) केन्द्रों के आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है। इन केन्द्रों पर आधार नामांकन एवं अद्यतन का कार्य करने के लिए रजिस्ट्रार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग) के अधीन नामांकन एजेंसी (राजकाॅम्प इन्फो सर्विसिज लिमिटेड) के माध्यम से किया जायेगा।
संयुक्त निदेशक गोविन्द टी चैधरी ने बताया कि जो भी पात्र व्यक्ति नामांकन आॅपरेटर के रूप में यूआईडीएआई, नई दिल्ली एवं सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, राजस्थान द्वारा निर्धारित निर्बन्धनों एवं शर्तो अनुसार कार्य करने का इच्छुक है वह 10 से 17 मार्च तक अपनी एस.एस.ओ. आई.डी. के माध्यम से लॉगिन कर राज आधार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। व्यक्ति के पास आवेदन करते समय न्यूनतम पात्रता होनी आवश्यक है यथा 10वी. उर्तीण, आधार सर्टिफाईड ऑपरेटर प्रमाण पत्र (01.04.2024 से अधिक पुराना ना हो), ई-आधार कार्ड, इत्यादि। पात्रता एवं सीएलसी के लिए चयनित भू-अभिलेख क्षेत्रों की सूची तथा पूर्ण विज्ञप्ति एवं शर्ते जिले की वेबसाइट व जिला/ब्लॉक कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी देखी जा सकती है। इच्छुक व्यक्ति आवेदन संबंधी अन्य जानकारी के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के जिला/ ब्लॉक स्तरीय कार्यालय में भी संपर्क कर सकते है।
TagsSirohi बाल आधार नामांकनबढ़ाने 37 भू अभिलेख क्षेत्र केन्द्रोंआवेदन आमंत्रितSirohi child Aadhaar enrollmentincrease of 37 land record field centersapplications invitedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





