राजस्थान
Sikar: जलग्रहण रथ यात्रा के दौरान हुए विभिन्न कार्यक्रम जल संरक्षण
Tara Tandi
1 April 2025 10:48 AM IST

x
Sikar सीकर । केन्द्र सरकार के भू संसाधन विभाग ग्रामीण विकास मंत्रालय की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 20 के तहत जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा पंचायत समिति धोद के ग्राम सबलपुरा में जलग्रहण यात्रा पहुंचने के उपलक्ष मे जिला स्तरीय कार्यकम आयोजित हुआ। विभाग द्वारा निर्धारित जलग्रहण यात्रा के रथ का ग्रामवासियों व अधिकारियो कर्मचारियो द्वारा स्वागत कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की गई। कार्यक्रम में राजीविका की महिलाओं व स्थानीय महिलाओं द्वारा ग्राम सबलपुरा के आम चौक से मुख्य रास्ते होते हुए तेज पैलेस स्थित समारोह स्थल तक कलश यात्रा निकाली गई। स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियो व ग्रामवासियों द्वारा योजना के प्रचार-प्रसार के लिए गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यार्थियों ने जल व भूमि संरक्षण संबंधी नारे लिखी हुई तख्तियां हाथ में लेकर रैली निकालकर गांव में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान युवाओं, ग्रामवासियों को विभाग के कर्मचारियो द्वारा टी-शर्ट, चाबी छल्ला, टोपी वितरित की गई।
जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम तेज पैलेस गार्डन फतेहपुर रोड़ ग्राम सबलपुरा में आयोजित किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने कार्यक्रम मे उपस्थित जन समुदाय से जल संरक्षण का आव्हान करते हुए जलग्रहण के कार्यों का महत्व बताया तथा जल के सदुपयोग व जल संरक्षण की अपील की। वर्मा ने कहा कि जल संरक्षण तथा भूमि संरक्षण से ही मानव का विकास होगा। सीकर के अतिरिक्त मुख्य अभियंता वाटरशैड रमेश कुमार मीना ने अतिथियो का स्वागत किया तथा जलग्रहण रथ यात्रा के उदेश्यों के बारे में विस्तार से बताया और योजना की जानकारी दी तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सीकर राजपाल यादव द्वारा भूमि व जल संरक्षण महत्व पर प्रकाश डाला तथा उपस्थित जन समुदाय को जल एवं भूमि संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सबलपुरा में नये कार्य टांका निर्माण का भूमि पूजन व पूर्ण कार्य प्रार्थना स्थल में टीन शैड निर्माण का लोकापर्ण व पौधारोपण धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि धोद मूलचन्द रणवां, उप जिला प्रमुख ताराचन्द घायल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सीकर राजपाल यादव, अतिरिक्त मुख्य अभियंता वाटरशैड रमेश कुमार मीना व अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा किया किया। परियोजना क्षेत्र में जलग्रहण विकास गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ती पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भूमि विकास बैंक के चैयरमेन कैलाश चन्द शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री ओमप्रकाश बिजारणियां, जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के अतिरिक्त निदेशक धर्मपाल चौधरी,विकास अधिकारी धोद रश्मी मीणा, नागवा सरपंच सुभाष भामू, भढाढर भाजपा मण्डल अध्यक्ष विजयपाल चिरानिया, किरडोली सरपंच मकसूद खान, सबलपुरा सरपंच कमला देवी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीणों व अधिकारियों,कर्मचारियों ने भाग लिया गया।
TagsSikar जलग्रहण रथ यात्रादौरान विभिन्न कार्यक्रमजल संरक्षणSikar Watershed Rath Yatravarious programs during itwater conservationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





