राजस्थान

Sikar : स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान तीस से विभिन्न गतिविधियों का किया जाएगा आयोजन

Tara Tandi
21 Jan 2025 5:02 PM IST
Sikar : स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान तीस से विभिन्न गतिविधियों का किया जाएगा आयोजन
x
Sikar सीकर । स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीस जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान को आयोजन किया जागएा। अभियान के तहत विभिन्न जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया ने बताया कि आगामी 30 जनवरी से 13 फरवरी तक जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर कुष्ठ रोग के बारे में आमजन को जानकारी दी जाएगी। इस अभियान के तहत आइए सब मिलकर जागरूकता बढ़ाएं, भ्रांतियां दूर करें तथा कुष्ठ रोग से प्रभावित कोई भी व्यक्ति छूट न जाएं थीम पर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। तीस जनवरी को कुष्ठ दिवस कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता के लिए संदेश सभी सरपंच की ओर से ग्राम सभा के सदस्यों व आमजन को दिया जाएगा और प्रश्नोत्तरी का आयोजन होगा।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि अभियान के तहत 31 जनवरी से 13 फरवरी तक जिला, ब्लाक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर प्रचार प्रसार गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा एवं विभिन्न माध्यमों से लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी जाएगी। अभियान के तहत स्लोगन लेखन, माइकिंग, पम्पलेट वितरण आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा
Next Story