राजस्थान

Sikar: ट्रांसफार्मर से तांबा चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Admindelhi1
1 Feb 2025 10:51 AM GMT
Sikar: ट्रांसफार्मर से तांबा चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
x
"चोरी किया गया ट्रांसफार्मर का तांबा भी जब्त"

सीकर: खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर से तांबा व अन्य सामान चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया गया ट्रांसफार्मर का तांबा भी जब्त कर लिया है।

खाटूश्यामजी पुलिस थाने के अधिकारी पवन कुमार चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 जनवरी को थाने में ट्रांसफार्मर चोरी का मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद से इस क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। आज ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने एक आरोपी सूरजराम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी मगनपुरा निवासी राजेंद्र बावरिया को हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपी ट्रांसफार्मर चोरी मामले में संदिग्ध पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन ट्रांसफार्मरों से चुराया गया तांबा व अन्य सामान जब्त किया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए 2 दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस आरोपियों से कई बड़े खुलासे होने की संभावना जता रही है।

Next Story