राजस्थान

Sikar : पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

Tara Tandi
30 Jun 2025 5:45 PM IST
Sikar : पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
x
Sikar सीकर । जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि सीकर जिले के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों में अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें विकसित कर पर्यटन को प्रोत्साहित किया जा सकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि पर्यटन स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे स्वच्छता, पीने का पानी, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, संकेतक बोर्ड और पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
बैठक में जिला कलेक्टर ने शेखावाटी उत्सव 2026 को फरवरी माह में आयोजित करने के संबंध में सहायक निदेशक पर्यटन विभाग द्वारा दिये गये पस्ताव पर अपनी सहमति प्रदान की। अनु शर्मा ने बताया कि बैठक में कुछ प्रमुख स्थलों के सौंदर्यीकरण, स्थानीय युवाओं को पर्यटन से जोड़ने, पर्यटन को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जेपी गौड़,डीआईजी स्टाम्प नीरज मीणा, सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया, प्रशासनिक सुधार विभाग की सहायक निदेशक इंदिरा शर्मा, सहायक निदेशक जनसम्पर्क पूरण मल, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता अरुण जोशी, पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता जेपी यादव, नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा,एडीपीसी राकेश लाटज्ञ, संयुक्त निदेशक डीओआईटी सत्यनारायण चौहान, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Next Story