राजस्थान
Sikar: पशुपालक आशीष की सफलता की कहानी, अंत्योदय शिविर बना सहारा
Tara Tandi
30 Jun 2025 5:58 PM IST

x
Sikar सीकर । ग्राम पंचायत घस्सू में आयोजित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल शिविर में आशीष जैसे ग्रामीण पशुपालकों के लिए उम्मीद की किरण बनकर आया। आशीष के पास एक दुधारू पशु था, जो लंबे समय से बांझपन की समस्या से ग्रसित था। इलाज के अभाव में पशु से उत्पादन रुक गया था, जिससे आशीष की आजीविका पर भी प्रभाव पड़ रहा था।
शिविर के दौरान पशुपालन विभाग द्वारा लगाए गए चिकित्सा शिविर में आशीष ने अपनी समस्या बताई। मौके पर ही पशु का परीक्षण कर विशेषज्ञों ने मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत आवश्यक उपचार एवं दवा उपलब्ध करवाई। कुछ ही हफ्तों में पशु की स्थिति में सुधार दिखने लगा।
इस दौरान आशीष ने बताया कि बिना किसी खर्च के जो सेवा मुझे मिली, वह मेरे लिए बड़ी राहत है। अब मेरा पशु स्वस्थ है और मुझे फिर से आय का सहारा मिला है। आशीष ने मुस्कराते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी और राज्य सरकार का तह दिल से धन्यवाद करता हूँ।
TagsSikar पशुपालक आशीषसफलता कहानीअंत्योदय शिविर बना सहाराSikar cattle breeder Ashishsuccess storyAntyodaya camp became a supportजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





