राजस्थान

सीकर आवारा सांड ने महिला को सींग से उठाकर मारा, हालत गंभीर

Bhumika Sahu
12 Aug 2022 9:29 AM GMT
सीकर आवारा सांड ने महिला को सींग से उठाकर मारा, हालत गंभीर
x
सीकर पास से गुजर रही 90 साल की महिला को सांड ने सींग से उछाल दिया।

सीकर, सीकर पास से गुजर रही 90 साल की महिला को सांड ने सींग से उछाल दिया। वह करीब 4 फीट दूर जाकर गिरी। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने बमुश्किल सांड को भगाया और महिला को संभाला। फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वह अपने पीहर आई हुई थी। भाई को राखी बांधकर घर से बाहर निकली ही थी कि कुछ दूर आगे जाकर यह घटना हो गई। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है। मामला झुंझुनूं के फतेहपुर कस्बे का है।

झुंझनूं जिले के मंडावा की रहने वाली महिला का फतेहपुर स्थित स्वामी ऑयल मिल के पास पीहर है। वह राखी बांधने के लिए गुरुवार को अपने पीहर आई थी। राखी बांध कर वह किसी काम से घर से निकली थी। तभी सांड ने उस पर हमला कर दिया। महिला दूर जाकर गिरी। लोगों ने कंपाउंडर को बुलाकर पट्‌टी कराया और मंडावा भेज दिया। जानकारी मिलने के बाद महानगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची। फतेहपुर नगर पालिका के ईओ नूर मोहम्मद ने कहा- टीम ने सांड को पकड़ कर वहीं बांध दिया गया। इसके बाद वेटरिनरी डॉक्टर को सूचना दी गई। इस बीच, किसी ने सांड को खोल दिया। पहले की तरह वह फिर से सड़क पर आवारा घूम रहा है। मोहल्ले के लोगों ने बताया की सांड कई दिनों से लोगों पर हमले कर रहा है। लोग उससे बच कर निकल रहे थे।


Next Story