राजस्थान
Sikar: विशेष सामग्री प्रारंभिक शिक्षा पंचायत राज विभाग ने जारी किए आदेश लाडो प्रोत्साहन योजना
Tara Tandi
27 Feb 2025 4:03 PM IST

x
Sikar सीकर । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्कूल में पढ़ने वाली बेटियों को लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत किस्तों का भुगतान शाला दर्पण के माध्यम से किया जाएगा।
लेखानुदान घोषणा 2024-25 के अनुसार गरीब परिवारों की बालिकाओं के लिए जन्म पर एक लाख रुपए का सेविंग फणा बॉन्ड प्रदान करने के लिए अगस्त 24 को लाडो प्रोत्साहन योजना लागू की गई से प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने वाली बेटियों को लाभ दिया जाएगा। बालिका के प्रति सकारात्मक सोच एवं बालिका विकास सुनिश्चित करने की दृष्टि से बालिका के जन्म पर एक लाख रुपए की राशि का संकल्प पत्र प्रदान किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से तृतीय से छठी किस्त तक का भुगतान किया जाएगा।
अलग से आवेदन की जरूरत नहीं—
प्रारंभिक शिक्षा पंचायत राज विभाग बीकानेर की ओर से जारी आदेश के अनुसार तीसरी से छठी किस्त तक लाभ कक्षा 1,6,10 तथा 12 वी की कक्षा में प्रवेश लेने के बाद संबंधित राजकीय विद्यालय या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के माध्यम से दिया जाएगा। इसके लिए बालिका के मात-पिता या अभिभावक से पूर्व किरों की अक्षरों के अलावा किसी तरह का आवेदन जमा नहीं करवाया जाएगा। पहली और दूसरी किस्त का भुगतान आइडी के माध्यम से पोर्टल पर अलिका का विवरण ट्रेक किया जाएगा। किस्त भुगतान के लिए राजस्थान जन आधार कार्ड के साथ बैंक पास बुक की छाया प्रति उपलब्ध करवाई जाएगी।
ऑनलाइन बैंक खाते में जमा होगी राशि —
संपूर्ण भुगतान 7 किस्त के रूप में डीबीटी के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। बालिका के व्यस्क होने तक पहली किस्तें बालिका के माता-पिता या अभिभावक के बैंक खाते में एवं सातवी किस्त बालिका के बैंक खाते में ऑनलाइन जमा करवाई जाएगी।
लाडो में समाहित राजश्री योजना
आदेश के अनुसार राजश्री योजनों को लाही योजना में समाहित कर दिया गया है। राजश्री योजना की आगामी किस्त का लाभ पात्रता अनुसार लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत दिया जाएगा।
ऐसे मिलेगी प्रोत्साहन राशि—
योजना अनुसार राज्य सरकार की ओर से पंजीकृत संस्थानों में बालिकर के जन्म पर 2500, बालिका एक वर्ष की होने व समस्त टीकारण होने पर 2500 रुपए दिए जाएंगे।
राजकीय या मान्यता प्राप्त निजी स्कूल में प्रवेश लेने पर 4 हजार रुपए, कता में प्रवेश पर 5 हजार रुपए कक्षा 10 में 11 हजार और 12 वीं में 25 हजार रुपए पात्र बालिका को मिलेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से तीसही से छठी किस्त तक की भुगतान की कार्रवाई शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।
इनका कहना है —
लाड़ी प्रोत्साहन योजना में तीसरी से छठी किस्त का भुगतान शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में आदेश जारी हो चुके हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा, सीकर
TagsSikar विशेष सामग्री प्रारंभिकशिक्षा पंचायतराज विभाग जारीआदेश लाडोप्रोत्साहन योजनाSikar special material primaryeducation panchayatRaj department issuedorder Ladoincentive schemeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





