राजस्थान
Sikar: मारू पार्क व आसपास के क्षेत्र में स्काउट ने की सफाई
Tara Tandi
13 Jun 2025 8:14 PM IST

x
Sikar सीकर । राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत एवं पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर, महेंद्र कुमार पारीक सचिव स्थानीय संघ सीकर, मोहनलाल सुखाड़िया रोवर लीडर के नेतृत्व में स्काउट, रोवर्स ने मारू पार्क, बोलना बालाजी सांवली रोड, माधव सागर के जानाना घाट, स्काउट गाइड कार्यालय, पर श्रमदान किया व कागज, कचरा, प्लास्टिक बोतल, गुटके, थेलिया एकत्र किया एवं सफाई की।
पक्षियों के परिंडो की सफाई की और उनमें स्वच्छ जल भरा। विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए। सेवा कार्य के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यामपुरा के होनहार स्काउट अमित मुंडोतिया, रवि शंकर ,संदीप कुमार ,रोहित सिंह अरविंद कुमार, धैर्य तंवर,धीरज शर्मा , पंकज कुमार,धीरज कुमार, स्काउट गाइड की सदस्य उपस्थित रहकर शानदार सेवाएं प्रदान की ।
TagsSikar मारू पार्कआसपास क्षेत्रस्काउट सफाईSikar Maru Parksurrounding areascout cleaningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





