राजस्थान
Sikar: भारत स्काउट गाइड के रोवर-रेंजर्स ने लगाए पक्षियों के लिए पानी के परिंडे
Tara Tandi
5 April 2025 10:36 AM IST

x
Sikar सीकर । राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड एस. एन. के. पी. महाविद्यालय के विज्ञान संकाय वाणिज्य संकाय कला संकाय के रोवर क्रू ,टीम में गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रोवर रेंजर द्वारा पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और जीवों की सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ संतोष कुमार वर्मा ने रोवर रेंजर की इस पहल की सराहना की और कहा कि यह अभियान छात्रों में सेवा और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देगा। कार्यक्रम में रोवर लीडर हेमेंद्र सिंह राठौड़, ईश्वर चन्द बलाई,अंकित सैनी और रेंजर लीडर ऋचा गौर के नेतृत्व में रोवर रेंजर ने कॉलेज परिसर और आसपास के पेड़ों पर परिंडे लगाए और उन्हें नियमित रूप से पानी भरने की जिम्मेदारी ली।
इस अवसर पर रोवर रेंजर ने संदेश दिया कि गर्मी में सभी को पक्षियों और अन्य जीवों के लिए पानी उपलब्ध कराना चाहिए। स्थानीय नागरिकों और कॉलेज प्रशासन ने इस नेक कार्य के लिए रोवर रेंजर की प्रशंसा की। आगामी दिनों में अधिक से अधिक परिण्डे लगाए जाएंगे लोगों को प्रेरित करेंगे।
TagsSikar भारत स्काउट गाइडरोवर-रेंजर्सलगाए पक्षियोंपानी परिंडेSikar Bharat Scout GuideRover-Rangersplanted birdswater potsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





