राजस्थान
Sikar: 31 मार्च तक लिया ऋण चुकाने पर ब्याज में राहत, समाधान योजना लागू
Tara Tandi
29 April 2025 2:58 PM IST

x
Sikar सीकर । परियोजना प्रबन्धक अनुजा निगम सीकर प्रियंका पारीक ने बताया कि राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित एवं विकास सहकारी निगम (अनुजा निगम) द्वारा 1 मई से एकमुश्त समाधान योजना 2025-26 लागू की गई है। यह योजना उन लाभार्थियों के लिए है, जिन्होने अनुजा निगम के माध्यम से राष्ट्रीय निगमों की विभिन्न योजनाओं में 31 मार्च 2024 तक ऋण प्राप्त किया है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ऋणधारकों द्वारा मूलधन की राशि एकमुश्त जमा कराने पर उन्हे साधारण ब्याज और दण्डनीय ब्याज में छूट प्रदान की जायेगी। एकमुश्त समाधान योजना 2025-26 सीमित समय के लिए ही लागू है। अधिक जानकारी के लिए अनुजा निगम कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।
TagsSikar 31 मार्चऋण चुकानेब्याज राहतसमाधान योजना लागूSikar 31 Marchloan repaymentinterest reliefresolution plan implementedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





