राजस्थान

Sikar: जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में आज होगी जनसुनवाई

Tara Tandi
2 July 2025 6:26 PM IST
Sikar: जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में आज होगी जनसुनवाई
x
Sikar सीकर । जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार 3 जुलाई 2025 गुरूवार को जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जावेगा।
जिला कलेक्टर शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई नीमकाथाना की ग्राम पंचायत नयाबास,पिपराली रघुनाथगढ़, दांतारामगढ़ की भारीजा ग्राम पंचायत में मुख्य सचिव द्वारा वीसी के माध्यम से समीक्षा की जायेगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों, कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जावें।
Next Story