राजस्थान
Sikar: पैलिएटिव केयर सेवा: असाध्य रोगियों के लिए राहत की नई पहल
Tara Tandi
13 Sept 2025 5:27 PM IST

x
Sikar सीकर । जिले में गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों का फॉलोअप इलाज अब घर बैठे हो रहा है। वे मरीज जो अस्पताल तक नहीं पहुंच सकते, उनके उपचार के लिए चिकित्सा विभाग की टीम रोगियों के घर जाकर राहत पहुँचा रही है। जिले में असाध्य एवं गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों की देखभाल के लिए जिले में मरू प्रकाश पैलिएटिव केयर वाहिनी की सेवाएं शुरू की गई हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्रसिंह खींवसर तथा विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ के निर्देशन में मरू प्रकाश पैलिएटिव केयर वाहिनी की सेवाएं शुरू की गई हैं। इसके माध्यम से जिले में गंभीर व असाध्य रोगों से जूझ रहे मरीजों के घर जाकर इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। जो शारीरिक असमर्थता व आर्थिक कारणों से अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं, ऐसे मरीजों की देखभाल के लिए डॉक्टर तथा नर्सिंग स्टॉफ की टीम के साथ पैलिएटिव केयर वाहनी की सुविधा शुरू की गई है।
उन्होंने बताया कि पैलिएटिव केयर वाहिनी के माध्यम से जीवन को सीमित करने वाली और अंतिम चरण की बीमारियां जैसे कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, गुर्दे की बीमारी, एड्स, दीर्घकालिक श्वसन रोग से पीड़ित मरीजों की देखभाल की जाएगी। इसमें बिस्तर पर रहने वाले मरीज, जिन्हें अस्पताल ले जाना संभव नहीं, उन रोगियों को घर पर ही उपचार दिया जाएगा। इसके लिए डॉक्टर व नर्सिंग स्टॉफ को प्रशिक्षित किया गया है, ताकि सूचना मिलते ही टीम रोगी के घर जाकर उपचार कर सके।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि मरू प्रकाश पैलिएटिव केयर वाहिनी के माध्यम से जिन बीमारियों का इलाज संभव नहीं होता, उन मरीजों को सुविधा दी जा रही है। असाध्य रोग से ग्रस्त कैसर, हार्ट की बीमारी, न्यूरोमस्कुलर डिजीज, क्रॉनिक किडनी डिजीज सहित कई अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों व उनके परिजनों को समझाना, मानसिक शिक्षा देना, बीमारी से जूझने के लिए मरीज को तैयार करना, रोगी के राइस ट्यूब, कैथेटर बदलना तथा रोगी को अस्पताल में शिफ्ट करवाने को कार्य यह टीम करेगी। बेड रिडन (बिस्तर पकड़ने वाले) रोगी को क्वालिटी ऑफ लाइफ देने के लिए टीम घर पर जाकर उपचार दे रही हैं।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पैलिएटिव केयर वाहिनी के डॉ विनोद कुमार व नर्सिंग अधिकारी नगेन्द्र कुमार की टीम ने दादिया निवासी 70 वर्षीय लकवा ग्रस्त करणीराम और कटराथल गांव की 65 वर्षीय नारायणी देवी के घर जाकर राहत पहुचाई। नारायणी देवी 20 वर्ष से बेड पर है।
TagsSikar पैलिएटिव केयर सेवाअसाध्य रोगियोंराहत नई पहलSikar Palliative Care Servicerelief for incurable patientsnew initiativeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





