राजस्थान
Sikar : विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वास्थ्य भवन में अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई शपथ
Tara Tandi
14 Jun 2024 6:00 PM IST
x
sikerसीकर। चिकित्सा विभाग की ओर से शुक्रवार को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया। चिकित्सा संस्थानों में आमजन को रक्तदान के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रेरित किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह ने दिवस का महत्व बताते हुए स्वास्थ्य भवन में कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है। अतः सभी को रक्त की कमी से अपने आस पडौस में किसी की जान नहीं जाए, इसके लिए रक्तदान करना चाहिए।
इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य भवन के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को रक्तदान करने तथा देश में रक्त की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए बिना किसी लोभ लालच, जाति धर्म के भेदभाव से मुक्त होकर रक्तदान करने तथा आमजन को इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।
इस मौके पर उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया, लेखा अधिकारी राजीव महला सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
TagsSikar विश्व रक्तदाता दिवसस्वास्थ्य भवन अधिकारियोंकर्मचारियों दिलाई शपथSikar : विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वास्थ्य भवन में अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई शपथजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





