राजस्थान

Sikar नगर परिषद की सख्ती, शीतला का बास की जर्जर हवेली पर नोटिस जारी

Tara Tandi
30 July 2025 1:58 PM IST
Sikar नगर परिषद की सख्ती, शीतला का बास की जर्जर हवेली पर नोटिस जारी
x
Sikar सीकर । बरसात के मौसम में जर्जर भवनों से बढ़ते खतरे को देखते हुए सीकर नगर परिषद ने बड़ा कदम उठाया है। वार्ड नंबर 30, शीतला का बास दर्जियों की गली में स्थित एक पुरानी और खस्ताहाल हवेली को लेकर नगर परिषद ने तात्कालिक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह हवेली किसी भी वक्त गिर सकती है, जिससे आमजन की जान और माल को गंभीर खतरा है।
नगर परिषद ने अतिक्रमण प्रभारी प्रमोद कुमार सोनी की अध्यक्षता में एक विशेष टीम गठित की है। इस टीम में नरेन्द्र कुमार नट, प्रवीन चौधरी, नीतू कुमावत, लक्ष्मण लढ़ड़, लोकेश गोठवाल, नंदू सिंह और संबंधित ज़ोन इंचार्ज को शामिल किया गया है।
अतिसंवेदनशील जर्जर हिस्सा तुड़वा दिया गया,कार्रवाई की गई,कार्रवाई के दौरान टीम प्रभारी राजस्व अधिकारी प्रमोद सोनी ने जर्जर हवेली के मालिक से फोन पर बात की, मकान मालिक ने तीन से चार दिन का समय माँगा है, ताकि वे अपने स्तर पर ही जर्जर हवेली को तुड़वा लेगा।
नगर परिषद सीकर आयुक्त शशिकांत शर्मा जी ने बताया कि 15 जर्जर हवेलियों के नोटिस जारी कर दिए गए हैं और जिनकों नोटीस नहीं मिले है और उनकी हवेलियों की हालत जर्जर अवस्था में है तो वह स्वयं अपने स्तर पर उनकी तुड़वाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी बताया की चाहे सरकारी भवन हो या प्राइवेट भवन हो अगर उनकी हालत जर्जर है तो वो जनहित को देखते हुए उनकों तुड़वाना सुनिश्चित करें। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाया गया, तो नगर परिषद स्वयं कार्रवाई करेगी।
शहर के अन्य चिन्हित क्षेत्रों में भी नियमित निरीक्षण और विकास कार्यों की प्रक्रिया सतत रूप से जारी है। प्रशासन की टीमें चरणबद्ध तरीके से कार्य कर रही हैं, ताकि निर्धारित सुरक्षा और विकास लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जा सके। स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और संभावित खतरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
Next Story