राजस्थान

सीकर सांसद सुमेधानंद ने भाजपा जनाक्रोश महासभा में कहा, प्रदेश में फैली अराजकता

Rounak Dey
13 Jan 2023 1:45 PM GMT
सीकर सांसद सुमेधानंद ने भाजपा जनाक्रोश महासभा में कहा, प्रदेश में फैली अराजकता
x
बड़ी खबर
श्रीगंगानगर सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद ने कहा है कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है. प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं होने देती और तरह-तरह के बहाने बनाकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का काम सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करना है। भाजपा के जनाक्रोश महासभा को संबोधित करने श्रीगंगानगर आए थे। जनाक्रोश महासभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में जबरदस्त अराजकता का माहौल है. आम आदमी की चिंता किसी को नहीं है। कभी सीकर में, कभी हनुमानगढ़ में तो कभी कहीं और फायरिंग हो रही है. आम आदमी में डर है।
गंगासिंह चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को अभी तक जनता की पीड़ा का अहसास नहीं है, लेकिन जब चुनाव होगा तब जनता का रूख पता चलेगा. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि आप चुनाव लड़िए और दूसरों को चुनाव लड़वाइए और कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकिए। उन्होंने कहा कि भैरों सिंह शेखावत और वसुंधरा राजे के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहे विकास के रथ को कांग्रेस सरकार ने रोक दिया है.
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद निहालचंद ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों की समस्याओं पर कभी ध्यान नहीं दिया. ऐसे में सरकार बदलने पर राज्य की तस्वीर बदल जाएगी। महासभा में जिलाध्यक्ष आत्माराम तराड, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह सोढ़ी, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्यामलाल धारीवाल, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष संजय महिपाल, भाजपा नेत्री विनीता आहूजा, नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष बबीता गौड़ समेत कई अन्य मौजूद रहे.
Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story