राजस्थान

Sikar: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

Tara Tandi
9 Jun 2025 11:14 AM IST
Sikar: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा
x
Sikar सीकर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उप निदेशक प्रियंका पारीक ने बताया कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य भूवन भूषण कमल ने रविवार को सर्किट हाउस सीकर में आर्थिक पिछडा वर्ग के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की बैठक ली।
बैठक में भूवन भूषण कमल द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे छात्रावास सुविधा, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति, आर्थिक पिछडा वर्ग के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर जारी किए गए आर्थिक पिछडा वर्ग जाति प्रमाण पत्र एवं जिले में संविदा के आधार पर चल रही भर्ती में आरक्षण की स्थिति का जायजा लिया।
बैठक में भूवन भूषण कमल द्वारा जिले में आर्थिक पिछडा वर्ग के सभी पात्र लाभार्थियों को राज्य सरकार एवं भारत सरकार की सभी योजनाओं का लाभ एवं जिले में आर्थिक पिछडा वर्ग जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किए गए, सभी पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार एवं पिपराली की ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कपिला भी उपस्थित रहीं।
Next Story