राजस्थान
Sikar: परीक्षा पे चर्चा 2025 में शामिल के संबंध में बैठक आयोजित
Tara Tandi
24 Dec 2024 7:52 PM IST

x
Sikar सीकर । परीक्षा पे चर्चा 2025 कार्यक्रम सम्बन्धित आवश्यक निर्देश प्रदान करने के संबंध में राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त अविचल चतुर्वेदी की अध्यक्षता में मंगलवार को वी.सी का आयोजन किया गया। एडीपीसी राकेश लाटा ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा 2025' कार्यक्रम का आयोजन माह जनवरी 2025 में भारत मण्डपम्, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में संभागियों के पंजीकरण एवं चयन के लिए 14 दिसम्बर से 14 जनवरी 2025 के मध्य बहुविकल्पीय प्रश्न आधारित प्रतियोगिता भी आयोजित की जावेगी।
राकेश गढ़वाल सहायक निदेशक सीकर ने बताया कि सीकर जिले के सभी विद्यालय में कक्षा 6 से 12वी तक के 145132 विद्यार्थियों का जिले का रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य राज्य स्तर से प्राप्त किया गया है। कार्यक्रम अधिकारी समसा सीकर मुकेश निठारवाल ने बताया की रजिस्ट्रेशन विद्यार्थियो, शिक्षको व अभिभावको द्वारा किया जाएगा।
TagsSikar परीक्षा पे चर्चा 2025शामिल बैठक आयोजितDiscussion on Sikar exam 2025meeting organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





