राजस्थान

Sikar: लायंस क्लब डायमंड ने वितरित किया राशन

Admindelhi1
24 Aug 2024 12:34 PM IST
Sikar: लायंस क्लब डायमंड ने वितरित किया राशन
x
बालकिशन बेरीवाला ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया

सीकर: लायंस क्लब सीकर डायमंड की ओर से पुलिस लाइन रोड स्थित दिव्य ज्योति अंध विद्यालय में सूखा राशन दिया गया। इसके लिए बालकिशन बेरीवाला ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। क्लब के अध्यक्ष लायन सज्जन अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय को आटा, दाल, चावल, तेल, मुरी, पोहा, साबुन, मसाले, बिस्कुट, कुरकुरे, चिप्स व चीनी आदि सामग्री दी गयी.

इस अवसर पर क्लब सचिव पल्लवी जैन, कोषाध्यक्ष सरोज अग्रवाल, डाॅ. प्रदीप जैन, मेघा अग्रवाल, किरण खेतान, देवेन्द्र सोनी, शिल्पी जैन एवं क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। ब्लाइंड स्कूल की संस्थापक निर्मला शेखावत ने क्लब की पहल की सराहना की और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Next Story